samachar patra ka mahatva:- आज हम समाचार पत्र का महत्व निबंध आपके साथ शेयर करेंगे। samachar patra ka mahatva essay in hindi. समाचार पत्र जन जाग्रति व लोक कल्याण में सहायक।
Table of Contents
samachar patra ka mahatva essay| समाचार पत्र का महत्व निबंध
आज के समय में इंटरनेट का अत्यधिक विकास होने के बाद भी samachar patra के महत्व में कोई कमी नहीं आयी हैं। अभी हमें किसी भी प्रकार की सूचना (Information) को जानने की जरूरत पड़ती है तो हम इंटरनेट की मदद से आसानी से बस पल भर में असीमित जानकारी ले सकते हैं।

लेकिन आज से कुछ साल पहले जब इंटरनेट की दुनिया का विकास नहीं हुआ था उस समय samachar patra के द्वारा ही लोग नई-नई जानकारियों के बारे में जानते थे।
समाचार पत्र का महत्व एक नजर में
- प्रस्तावना
- samachar patra ka mahatva
- समाचार पत्र जन जाग्रति व लोक कल्याण में सहायक
- समाचार पत्रों की सामाजिक गतिविधियों में भूमिका
- उप संहार
प्रस्तावना
समाचार पत्र आज मानव जीवन के रोजमर्रा का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है समाचार पत्र लोकतंत्र के पहरी है।
इसलिए प्रजातंत्र में इनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है दुनिया के किसी भी कोने की घटना समाचार बन सकती है शर्त यह है कि इस घटना में पाठकों को रुचि हो तथा वह सार्वजनिक हित को समाहित करती हो मनुष्य अपने प्रत्यक्ष अनुभव से बाहर की दुनिया की जानकारी इन्हीं से प्राप्त करता है समाचार पत्र जनता की राय और उनकी भावनाओं को प्रकट करने का एक जरिया है।
समाचार पत्रों का महत्व
सभी प्राणी अपने आस पास पड़ोस शहर राज्य व देश दुनिया के बारे में जानने की उत्सुकता रखते हैं इन सब की जानकारी हमें समाचार पत्रों द्वारा प्राप्त होती है वर्तमान समय में समाचार पत्र-पत्रिकाओं का सर्वाधिक महत्व है।
यह भी पढ़े:- यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स कैसे छुपाये
देश की व्यवसायिक प्रगति के यह उत्तम साधन है शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति समाचार पत्रों में आजीविका के विज्ञापन पढ़ते हैं संपत्ति के क्रय विक्रय चिकित्सा सेवाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां समाचार पत्रों से प्राप्त करके आम जनता लाभान्वित हो रही है इनके द्वारा जनता में अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता आई है और सामाजिक चेतना का भी प्रसार हुआ है।
समाचार पत्र जनजागृति बदलो कल्याण में सहायक
samachar patra लोकतंत्र के जागरूक रैली होने के कारण लोक कल्याण में सहायक है यह सरकार के कामकाज तथा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हैं। और विपक्षी दलों के सरकार विरोधी भावनाओं को जनता के सामने लाने में सहायता करते हैं।
भ्रष्ट अधिकारियों तथा नेताओं की वास्तविकता को प्रकाशित करके जनजागृति लाते हैं। समाचार पत्र शिक्षा एवं ज्ञान के प्रति करने के साधन होने के साथ ही प्रचार प्रसार के भी सशक्त साधन है। समाचार पत्र देश की प्रगति की तस्वीरों को जनता के सामने प्रस्तुत करके अपने उत्तरदायित्व का उचित निर्वाह करते हैं।
समाचार पत्रों की सहायक गतिविधियों में भूमिका
samachar patra अपराधिक एवं अनैतिक गतिविधियों पर व्याप्त नियंत्रण स्थापित करते हैं, जो भी कार्य समाज एवं राष्ट्र के विरोधी है अन्याय पूर्ण है, उन सब पर लगाम कसने का महत्वपूर्ण कार्य समाचार पत्र बड़ी सजगता के साथ करते हैं।
यह देशवासियों को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने का भी प्रयास करते हैं, इन माध्यमों के द्वारा समाज के सभी लोगों को तत्कालिक उपयोग की सूचनाएं बताई जाती है|
जैसे विद्यालय कब खुलेंगे पानी का दबाव कैसा रहेगा मौसम संबंधी पूर्वानुमान आदि| इसलिए समाचार पत्र पत्रिकाओं को पढ़ने में आम लोगों की रूचि होती है | यह किसी खास मुद्दे पर जनमत संग्रह करके विरोधी भावनाओं को नियंत्रित करते हैं।
हमारे अन्य लेख भी पढ़े:-
- पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध
- स्वच्छ भारत एक मिशन पर निबंध
- फेसबुक पर अपनी फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये
- रेडमी के मोबाइल में निजी फोटो को कैसे छुपाये
- कंप्यूटर का विकास हिंदी नोट्स
(samachar patra ka mahatva ) उपसंहार
वर्तमान युग विचारों की स्वतंत्रता का युग है, हमारे देश में स्वतंत्रता आंदोलन में समाचार पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से जनता के विचारों को सबके सामने प्रस्तुत किया जाता था | आज भी यह लोकतंत्र को मजबूत कड़ी के रूप में जोड़ कर कार्य कर रहे हैं, लेकिन इनके संगठनों पर उच्च वर्ग के अमिट छाप होने के कारण कई कभी-कभी यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं |
अतः हमें किसी सूचना के प्रकाशन में समाचार पत्रों द्वारा निष्पक्ष एवं सामाजिक हित का प्रयोग किया गया है या नहीं ध्यान रखना चाहिए| तभी देश में समाचार पत्रों द्वारा सर्वाधिक सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को व्यापक स्तर पर किया जा सकता है।